
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने जनसुनवाई में हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है। 80 प्रकरणों में 62 का निराकरण किया गया। बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी, ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. सुनील शुक्ला, दीपक पाठक वरिष्ठ लेखा ऑफिसर, तकनीकी शाखा प्रभारी, श्रीमती अनीता भदकारिया ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
