रिलायंस सासन पॉवर प्लांट से लापता श्रमिक की तलाश और जवाब की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की देर रात करीब 1 बजे पुलिस से झड़प

सिंगरौली : सिंगरौली के रिलायंस सासन पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान एक श्रमिक के लापता होने के मामले ने उग्र रूप ले लिया है। लापता श्रमिक की तलाश और जवाब की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों और ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी कंपनी के मुख्य गेट के अंदर घुस गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा लाठीचार्ज की भी सूचना सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि खम्हरिया निवासी श्रमिक शनिवार सुबह 6 बजे ड्यूटी पर सासन पावर प्लांट पहुंचा था, जिसके बाद दोपहर करीब 1:47 बजे से उसके लापता होने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण लगातार श्रमिक की तलाश और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल रिलायंस प्रबंधन की ओर से श्रमिक के लापता होने के संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

Next Post

चाकू की नोट पर लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार

Sun Jul 19 , 2026
सतना: साइकिल पर सवार होकर पेपर लें जा रहे समाचार पत्र वितरक के साथ चाकू की नोक पर हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी कोलगवां सुदीप सोनी से प्रात जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फरियादी […]

You May Like