दूषित केक खाने से युवक बीमार

इछावर। फूड पॉयजनिंग का मामला सामने आया है. यहां दूषित केक खाने से एक युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसे परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार युवक को फूड पॉयजनिंग हुई है, फिलहाल उसका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी मेघराज ने नगर स्थित राधेश्याम दूध डेयरी से केक खरीदा था. केक खाने के कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगडऩे लगी. उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद परिजन केक लेकर संबंधित दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से शिकायत की, लेकिन दुकानदार ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। जब इस मामले में दुकानदार से खरीदे हुए केक का बिल मांगा गया तो दुकानदार ने बिल देने से इंकार कर दिया इससे आक्रोशित परिजनों ने नाराजगी जताई.परिजनों ने इस मामले में खाद्य विभाग से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई ऐसी घटनाएं आगे भी होती रहेंगी.

 

Next Post

स्वदेशी अपनाने से ही देश बन सकेगा आत्मनिर्भर

Mon Dec 15 , 2025
सीहोर। नागपुर से प्रारंभ हुई स्वदेशी जागरण मंच एवं केट के संयुक्त तत्वाधान में स्वदेशी संकल्प यात्रा सीहोर में आई. तहसील चौराहा से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहे तक आयोजित की गई. यात्रा का प्रारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपा अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, अजय जैन […]

You May Like