
बागली। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी परमानंद तीर्थ जी महाराज इंदौर एवं ब्रह्मलीन परम पूज्य मुकुंद मुनि श्री रामाधार जी द्विवेदी की सत् प्रेरणा से शरद (कोजागरी) पूर्णिमा अवसर पर डॉ सुनील रामचंद्र उपाध्याय की देखरेख में गो दुग्ध में तैयार की गई दमा ( अस्थमा ) रोग निवारण हेतु औषधि युक्त दुग्ध का वितरण किया जाएगा । उक्त दुग्ध का वितरण रविवार को रात्रि 11 से 1 के बीच मध्यरात्रि में होगा। ज्ञात रहे विगत 27वर्षों से बागली के स्वामी परमानंद तीर्थ शक्तिपात केन्द्र वाग्योग चेतना पीठम् आश्रम बागली परिसर में औषधि युक्त दुग्ध का वितरण किया जा रहा है । 28वे वर्ष भी यहां आयोजन पूर्ण होगा अभी तक हजारों लोगों को इसका लाभ मिल चुका है।
संबंधित रोगी का एक दिन पूर्व ही पंजीयन शुरू कर दिया जाता है। जानकारी में आया कि प्रथम वर्ष यह आयोजन ओम शांति स्कूल में शुरू हुआ फिर 3 वर्षों तक जटाशंकर में आयोजित किया गया बाद में बागली आश्रम पर इस प्रकार की व्यवस्था की गई डॉक्टर सुनील उपाध्याय के पहले वेद्य मयूर त्रिवेदी द्वारा दवाई बनाने का मिश्रण बनाया था। उसी नापतोल से औषधि बनाई जाती है। आश्रम के संचालक पंडित कनिष्क द्विवेदी नवभारत संवाददाता सुनील योगी ने बताया कि उक्त औषधि के उपयोग करने के बाद कुछ परहेज करना जरूरी रहता है तब जाकर औषधि असर करती है।
