दार एस सलाम, 23 अक्टूबर (वार्ता) तंजानिया में अगले हफ्ते होने वाले आम चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार चाडेमा के उपाध्यक्ष जॉन हेचे को पार्टी नेता टुंडू लिस्सु के राजद्रोह के मुकदमे में शामिल होने की कोशिश करते समय हिरासत में लिया गया। चाडेमा ने एक बयान में आरोप लगाया कि सरकार ‘वरिष्ठ पार्टी नेताओं को गिरफ्तार करने और उन्हें चुनाव खत्म होने तक हिरासत में रखने’ की योजना बना रही है।चुनाव 29 अक्टूबर को होंगे।
सरकार ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
चाडेमा ने कहा कि हेचे को बुधवार को दार एस सलाम स्थित हाईकोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। पार्टी ने बताया कि हेचे को दार एस सलाम से 1,300 किलोमीटर से भी ज़्यादा दूर उत्तरी शहर तारीमे ले जाया जा रहा है।
Next Post
रूस के चेल्याबिंस्क में विस्फोट, मरने वालों की संख्या नौ हुई
Thu Oct 23 , 2025
मास्को, 23 अक्टूबर (वार्ता) रूस के चेल्याबिंस्क क्षेत्र में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्सी टेक्सलर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने टेलीग्राम पर बताया कि विस्फोट एक संयंत्र में हुआ। […]

You May Like
-
10 months ago
पत्नी गई मायके, पति ने लगाई फांसी
-
9 months ago
लगातार बारिश से फिर धसकी सड़क, ट्रक पलटा
