65 कार्मिकों का उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

इंदौर: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पोलोग्राउंड स्थित मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने कार्मिकों से बिजली उपभोक्ताओं की सेवा में तत्परता, सजगता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान कियाय उन्होंने राजस्व संग्रहण, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, चंबल अति उच्च दाब सब स्टेशन से 33 केवी फीडर की अंडरग्राउंड केबल कनेक्टिविटी, ई-बस चार्जिंग स्टेशन के लिए नया फीडर, स्मार्ट मीटर परियोजना तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 20,100 दूरस्थ मजरे-फलियों को रोशन करने जैसे कार्यों के लिए कार्मिकों की सराहना की. मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि कंपनी स्तर के समारोह में उत्कृष्ट कार्य और बेहतर परिणाम देने वाले 65 से अधिक कार्मिकों को सम्मानित किया गया. परिसर को फूलों से सजाने के साथ राष्ट्रीय भावना से जुड़ा सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था. संचालन डॉ. गरिमा अग्रवाल ने किया और आभार शीतल जैन ने माना.

Next Post

स्वच्छता के तहत नगर निगम अब प्लास्टिक वेस्ट करेगा इकठ्ठा

Mon Aug 17 , 2026
इंदौर: नगर निगम स्वच्छता में एक ओर नवाचार करने जा रहा है. इसके तहत घरों में निकलने वाला प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया जाएगा. नगर निगम प्लास्टिक वेस्ट के बदले में घरों में लगाने के पौधे देगा. खास बात यह है कि नगर निगम प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा करने का अभियान 20 […]

You May Like

मनोरंजन