भोपाल। राजधानी में तीन दिवसीय आराध्य नाट्य महोत्सव का आयोजन गुरुवार से किया जा रहा है. दीक्षा वेलफेयर एण्ड कल्चरल सोसायटी द्वारा 27, 28 और 29 मार्च को नाटकों का मंचन किया जाएगा. सोसाइटी की अध्यक्ष राजश्री शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन नारी स्वरूपम् दुर्गा शक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी. दूसरे दिन नाटक अस्सी लाख और तीसरे दिन नाटक मंजिले ओर भी का मचन किया जाएगा. पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित हिन्दी भवन के महादेवी वर्मा हॉल में शाम 7 बजे से प्रस्तुतियां दी जाएंगी.
आराध्य नाट्य महोत्सव आज से शुरू
