दो दिन से लापता व्यक्ति का शव नाले से बरामद

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के गोगाखेड़ी में शाम से लापता 50 वर्षीय मूलचंद तंवर का शव गुरुवार को नाले में मिला. मूलचंद पिता मानसिंह तंवर घर से यह कहकर निकले थे कि वे कहीं जा रहे हैं, लेकिन वापस नहीं लौटे.

गुरुवार को इंडेक्स मेडिकल कॉलेज और गोगाखेड़ी के बीच स्थित नाले में स्थानीय लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि मूलचंद शराब पीने के आदी थे और प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में डूबने से उनकी मौत हुई होगी. हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा.

Next Post

विपक्ष पूरा बिल पढ़ता नहीं और विरोध कर रहा

Sun Aug 24 , 2025
इंदौर: देश में 30 तक जेल में रहने पर मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री स्वयं पद से हट जाएंगे. गृहमंत्री ने ऐसा बिल पेश कर दिया है. बिल को जेपीसी में भेजा गया है और उसके बाद लागू भी कर दिया जाएगा.यह बात केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन मेघवाल ने पत्रकारों से […]

You May Like