जबलपुर : उप मुख्यमन्त्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कलेक्टर कार्यालय के नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन किया तथा इसे हाईटेक बनाने के लिये कलेक्टर दीपक सक्सेना के प्रयासों की तारीफ की।
अभिलेखागार के अवलोकन के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के साथ सांसद आशीष दुबे, राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवं ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल भी मौजूद थे।
इसके पहले कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने उप मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन करने के बाद जिला योजना समिति की बैठक में शामिल हुये।
