श्रीलंका: सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, 25 घायल

श्रीलंका: सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, 25 घायल

कोलंबो, 10 फरवरी (वार्ता) श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के थोरयाया में सोमवार को दो यात्री बसों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना के समय दोनों बसों में से एक तेज़ रफ़्तार से चल रही थी, जिसके कारणउनके बीच टक्कर हो गयी। इसमें चार लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 लोग घायल हो गये। घायलों को कुरुनेगला टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर श्रीलंकाई अधिकारियों ने बसों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Next Post

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ग्वालियर आए, वीडियो कांफ्रेंसिंग की, मुरैना रवाना

Mon Feb 10 , 2025
ग्वालियर: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज ग्वालियर व मुरैना जिले के प्रवास पर हैं। वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रात: 9.30 बजे मुरार सर्किट हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होने के बाद सिहोनिया जिला मुरैना के लिये प्रस्थान किया और वहाँ पहुँचकर […]

You May Like