किसानों के सहयोग के लिए गठित संस्था द्वारा ट्रैक्टर खरीदी करने पर आर्थिक सहयोग किया प्रदान,संस्था पदाधिकारियों ने दी बधाई।

पानसेमल तहसील क्षेत्र की संस्था द्वारा किसान को ट्रैक्टर खरीदी करने पर आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई,जिसके लिए किसान को संस्था पदाधिकारियों ने बधाई दी है।प्राप्त जानकारी अनुसार जयसिंह महाराज जन सेवा समिती एवं बिरसा ग्रामीण किसान समर्थन कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम निसरपुर मे संस्था के अध्यक्ष श्रीमती निशा दिनेश चौहान,सचिव दिनेश जयसिंह चौहान ने अजय पिता राहीदास महेता को ट्रेक्टर खरीदी हेतु 2,10,000 आर्थिक सहायता CSR फंड के अंतर्गत दि गई।संस्था मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों मे किसान एवम महिलाओ के रोजगार से जुड़े कार्य कर रही है।इस दौरान संस्था के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर बंसत पाडवी सहित अन्य उपस्थित रहे ।उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश मे बोरवेल खुदाई,जमीन लेवलिग, सोलर पैनल,तार फेसिंग,मोटर पंप,नेट हाउस,वेल्डिंग मशीन, सिलाई प्रशिक्षण,डीप इरिगेशन पाइप लाइन सहित शासन की अनेक योजनाओ से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का उद्देश्य है।

Next Post

सड़क हादसे मे चार युवको की मौत 

Tue Feb 18 , 2025
रीवा नवभारत रीवा. चोरहटा थाने के बनकुइया के समीप भीषण हादसा, ट्रक ने दो बाइको को मारी टक्कर, चार युवकों की मौत, भीषण हादसे के बाद तनाव, भारी पुलिस बल पहुंचा Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like