शातिर बदमाश को छह माह के लिए किया जिला बदर

इंदौर: थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के पंचम की फेल में रहने वाला कुख्यात बदमाश शुभम उर्फ तम्बोली को छह माह के लिए पुलिस जिलाबदर किया है. आरोपी लगातार अपराधिक गतिविधियों में पाया गया था. आरोपी पर पुलिस आयुक्त ने सख्त कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए जिला बदर का आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, आरोपी को इंदौर की नगरीय व देहात सहित आसपास के सीमावर्ती जिलों की सीमा में प्रवेश पर रोक रहेगी.

परदेशीपुरा पुलिस की टीम ने बदमाश के घर पर जाकर लाउडस्पीकर से आदेश को सुनाया. इस दौरान वहां पर लोगों को हुजुम जमा हो गया था. पुलिस की टीम ने शुभम सहित उसके परिजनों को निर्देश दिया कि वे आदेश का कड़ाई से पालन करें. मामले में थाना प्रभारी आरडी कानवा का कहना है कि आरोपी की आपराधिक गतिविधियां शहर की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन चुकी थीं, इसलिए यह कार्रवाई की गई.

Next Post

नौवीं के 15 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

Mon Aug 4 , 2025
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में रविवार रात 15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी. नगर निगम कर्मचारी का इकलौता बेटा वेदांत त्रिवेदी अपने कमरे की खिड़की पर बने फंदे पर लटका मिला. परिवार का कहना है कि पढ़ाई या किसी अन्य वजह से उसे तनाव नहीं था, लेकिन […]

You May Like