
ग्वालियर:अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, शाखा ग्वालियर द्वारा होटल शाह इंपीरियल में ‘मित्रता दिवस’ और ‘सावन महोत्सव’ का अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वोकल फॉर लोकल” और देश की माटी से जुड़ाव की थीम रही, जिसे सभी सदस्यों ने बेहद खूबसूरती से चरितार्थ किया।
कुमकुम तिलक लगाकर किया सदस्यों का स्वागत
शाखा अध्यक्ष सोनल जैन, सचिव संगीता पांड्या एवं कोषाध्यक्ष ममता जैन ने कार्यक्रम में पादरी सभी सदस्यों का कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया।
हस्तशिल्प परंपरा को दिया बढ़ावा
समारोह में परिषद की सभी बहनों ने देश की गौरवशाली हस्तशिल्प परंपरा को बढ़ावा देते हुए बनारस, चंदेरी, कोटा डोरिया और हथकरघा (हैंडलूम) से बनी साड़ियों एवं परिधानों में सहभागिता की। पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।
फ्रेंडशिप डे पर मिले उपहार
कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और मित्रता को मजबूत करने के लिए कई आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बहनों ने बढ़-चढ़कर फ्रेंडशिप बैंड मेकिंग और मनोरंजक गेम्स में हिस्सा लिया। विजेताओं को स्थानीय स्तर पर हाथ से बुने हुए (हैंडमेड) उपहार भेंट किए गए, जो इस आयोजन का एक अनूठा पहलू रहा। सभी उपस्थित सदस्यों ने इस अनूठे मेल-मिलाप का भरपूर आनंद लिया।
सेवा कार्य
इस अवसर पर समाज सेवा के तहत परिषद द्वारा एक सराहनीय कार्य करते हुए दो जरूरतमंद बच्चियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया गया। परिषद की ओर से उन दोनों बच्चियों की कॉलेज की फीस और स्कूल की पूरी फीस का जिम्मा उठाया गया और राशि प्रदान की गई।
यह थीं कार्यक्रम की संयोजिकायें
इस भव्य आयोजन को रूप देने और खूबसूरती से सजाने में हमारी हेड जोन अनामिका पाटनी, वाणी कासलीवाल, दीपा जैन तथा सभी समर्पित संयोजिकाओं—अंजू, मनीषा गिरधरवाल, सुनीता बोधा, राखी सोनी, विनीता जैन, पूजा जैन, निशा जैन, परिधि बाकलीवाल, नेहा रेनवाल, निकिता जैन, ऋतु कासलीवाल, दीपिका जैन, हिमांशी जैन, अनामिका विहर्ष, निशा जैन (डीबी सिटी) और कोमल कासलीवाल—का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।
प्रांतीय एवं वरिष्ठजनों की रही विशेष उपस्थिति
इस गरिमामयी आयोजन में परिषद की प्रांतीय व स्थानीय नेतृत्व की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष माधवी शाह, प्रांतीय सचिव मधु बड़जात्या, प्रांतीय गतिविधि सचिव बीना गंगवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष साधना जैन, और संभाग अध्यक्ष विनीता पाटौदी, ज्ञानेश्वरी आंटी, अरुणा कासलीवाल, उषा गोधा, मिट्ठू सेठी, मनोरमा पांड्या, विनीता गोधा, अनीता जैन सहित परिषद के सभी प्रांतीय व केंद्रीय पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में परिषद की बहनें उपस्थित रहीं।
