इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र के कनक एवेन्यू में देर रात नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक मकान में घुसने की कोशिश का मामला सामने आया है. शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए.
पुलिस के अनुसार अनिल पिता चाद सिंह जायसवाल उम्र 52 वर्ष, निवासी 25-ए कनक एवेन्यू एमआर-11 के घर में रात करीब 3.57 बजे कुछ नकाबपोश बदमाश पहुंचे.
बदमाशों ने पहले लिविंग रूम के बाहर तोड़फोड़ की आवाज की, बाद में पोर्च में आकर खड़े हुए और फिर मेन बेडरूम का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. इस दौरान फरियादी की पत्नी द्वारा शोर मचाने और आसपास के लोगों को सूचना देने पर बदमाश मकान की बाउंड्री कूदकर फरार हो गए. घटना की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
