इंदौर: शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर गर्भगृह का मुख्य द्वार चौड़ा हो गया है. करीब 20 फीट चौड़ा होने के बाद गणेश जी के दर्शन बहुत आसानी और दूर से भी किए जा सकते हैं.प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के गर्भ गृह के मुख्य द्वार चौड़ीकरण कार्य लगातार तीन दिन यानि 72 घंटे तक किया गया. आखिरकार मंगलवार रात मंदिर का मुख्य द्वार चौड़ा करने में सफलता मिल गई.
मंदिर के पुजारी पंडित विनीत भट्ट ने बताया कि मुख्य द्वार के चौड़ा होने से अब भक्तों को आसानी से गणेश जी के दर्शन हो रहे हैं. इससे गणेश मूर्ति का दर्शन 20 फीट बढ़ गया है और अब सामने से दर्शन के लिए भक्तों में धक्का मुक्की नहीं हो रही है. मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर शिवम वर्मा एवं प्रशासक निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा समिति की बैठक में निर्णय अनुसार प्रथम चरण के विकास कार्यो किए जा रहे है. मुख्य द्वार चौड़ा होने के बाद अब गर्भगृह के सामने बने सभामंडप को भी नीचे करने का काम शुरू किया जाएगा. सिंहस्थ में बड़ी संख्या में भक्तों के दर्शन करने आने की संभावना है.
