
हटा/दमोह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हटा उपजेल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री सिराज अली, न्यायाधीश श्री राम सिंह बघेल, प्रथम श्रेणी न्यायाधीश साजिद एवं जेल अधीक्षक नागेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बंदियों के साथ योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योग समापन पर योग में सम्मिलित बंदियों को फल वितरण किया गया।
