
पानसेमल। विद्यार्थियों में लोकतंत्र के मूल्यों, मतदान के महत्व एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संस्कार शिक्षा निकेतन,पानसेमल में कक्षा 6वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र जागरूकता एवं मतदान गतिविधि का सफल आयोजन हुआ।इस शैक्षिक गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र का महत्व,मतदान का मूल्य,नेतृत्व के गुण,समानता,उत्तरदायित्व एवं सक्रिय नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को निकट से समझा तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान के महत्व को जाना। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी जागरूक बनाना है।संस्था संचालक नीरज गुप्ता, शब्बीर राज,दीपक जोशी एवं हेमंत शर्मा,शुभम पाटील, राकेश जाधव एवं आबाजी पाटिल ने बताया कि लोकतंत्र किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है तथा मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार एवं कर्तव्य है। विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों,नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व एवं जागरूक नागरिकता का विकास करना विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है।प्राचार्य डॉ. योगेश करंदीकर एवं प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती सरला पटेल ने बताया कि विद्यार्थियों को लोकतंत्र की वास्तविक प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए यह गतिविधि आयोजित की गई।इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया, नेतृत्व चयन,समानता, उत्तरदायित्व एवं सक्रिय नागरिकता के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझा। मतगणना एवं परिणामों की घोषणा शनिवार, 11 जुलाई को विद्यालय प्रांगण में की जाएगी, जहाँ निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। विद्यालय की इस पहल की अभिभावकों व नगरवासियों ने से सराहना की।
