देवरानी ने जेठ पर फेंका खौलता पानी

शिवपुरी: बड़ापुरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में देवरानी ने अपने जेठ पर खौलता पानी डाल दिया। इस घटना में जेठ गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। देहात थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ापुरा निवासी संजना जाटव ने पुलिस को बताया कि शाम को उनके पति कपिल जाटव इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज कर रहे थे। इसी बात पर उनकी देवरानी सोनी जाटव ने कपिल को गाली देना शुरू कर दिया। सुबह करीब 7 बजे स्कूटी चार्ज करने को लेकर फिर विवाद हुआ। इसके बाद देवरानी ने जेठ पर खौलता पानी फेंक दिया।

Next Post

खेलो इंडिया कार्यक्रम में CM मोहन यादव की सहभागिता

Thu Aug 27 , 2026
जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘खेलो इंडिया-खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सहभागिता की। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की करीब 1600 संस्थाओं से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं के साथ […]

You May Like