जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘खेलो इंडिया-खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सहभागिता की। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की करीब 1600 संस्थाओं से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने डुमना एयरपोर्ट से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों तथा खेल जगत से जुड़े लोगों के साथ संवाद का अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही युवाओं को देश में विकसित हो रही खेल अधोसंरचना और उभरते खेल पारिस्थितिकी तंत्र से अवगत कराकर खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
Next Post
27 अगस्त को शेमारूमी पर प्रीमियर होगी हिंदी थ्रिलर 'मिसिंग महिला'
Thu Aug 27 , 2026
मुंबई, 27 अगस्त (वार्ता) शेमारूमी पर हिंदी थ्रिलर सीरीज ‘मिसिंग महिला’ का प्रीमियर 27 अगस्त को होगा। मित्र गढ़वी और ईशा कंसारा अभिनीत यह सीरीज विवाह, रहस्य, संदेह और धोखे की कहानी के जरिए रिश्तों में विश्वास और अविश्वास की जटिलताओं को सामने लाती है। सीरीज की कहानी एक ऐसे […]

You May Like
-
1 year ago
बांधों के ऊपर ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगाया