जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत आनंद कुंज तिराहा विमल टेंट के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के ऊपर एक नर हवेली उल्लू सुबह 6 बजे से बैठा था जो कि शाम तक वहां से हिला तक नहीं फिर वहां ललमुहे बंदरों का चार सदस्यीय दल वहां आकर उल्लू से छेड़छाड़ करने लगा, थोड़ी देर में वहां तमाशबीनों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।
तभी स्थानीय अतुल दुबे ने बंदरों को वहां से भगाया और वन विभाग रैस्क्यू स्क्वाड को सूचना दी। रैस्क्यू स्क्वाड प्रभारी गुलाब सिंह परिहार के निर्देश पर वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे मौके पर पहुंचे और रैस्क्यू करते हुए उल्लू को पकडक़र उसके स्वस्थ्य और सक्रिय अवस्था में वन विभाग रैस्क्यू स्क्वाड प्रभारी गुलाब सिंह परिहार के निर्देश पर जंगल में छोड़ दिया।
