एसडीओ अहिरवार की जमानत निरस्तीकरण याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में वन विभाग के एसडीओ सुरेश अहिरवार की जमानत निरस्त करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। यह मामला गुना जिले के बमोरी में पदस्थ रहे एसडीओ के विरुद्ध एक महिला द्वारा लगाए गए दुष्कर्म, शारीरिक उत्पीड़न और धमकी के आरोपों से संबंधित है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लंबे समय तक उसका शोषण किया और विरोध करने पर उसे धमकाया।

सर्वोच्च न्यायालय से जमानत पर रिहाई के बाद भी आरोपी द्वारा पीड़िता और उसके परिवार को धमकाने तथा दबाव बनाने की शिकायतें सामने आई हैं। इन्हीं आधारों पर पीड़िता ने हाईकोर्ट में जमानत निरस्त करने की मांग की है। सुनवाई के दौरान पीड़िता की ओर से अधिवक्ता अनिमेष झा, स्वर्णिम द्विवेदी एवं ओजस पांडे ने पक्ष रखा। न्यायालय ने शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत दलीलें सुनने के बाद मामले को दो सप्ताह पश्चात पुनः सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया।

Next Post

संयुक्त कलेक्टर ने दिव्यांग मेडिकल बोर्ड का निरीक्षण किया, दिव्यांगजनों को समय पर प्रमाण-पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश

Fri Nov 20 , 2026
ग्वालियर। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी संयुक्त संचालक शिवांगी अग्रवाल ने जिला दिव्यांग मेडिकल बोर्ड का निरीक्षण किया। वे निरीक्षण के लिए पहुंचीं तो कई चिकित्सक वहां मौजूद नहीं थे जबकि दिव्यांगजन वहां लाइन में उनका इन्तजार कर रह थे , इस लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताई और भविष्य में समय […]

You May Like