ग्रामीणों ने पानी नहीं मिलने पर हाईवे किया जाम

ब्यावरा। एक महीने से नलों में पानी नहीं आने और दो किलोमीटर दूर से पानी लाने की मजबूरी से परेशान अरनिया कॉलोनी के रहवासियों का गुस्सा सोमवार को सडक़ पर फूट पड़ा. पानी के बर्तनों के साथ महिलाओं और पुरुषों ने अरनिया जोड़ के पास गुना-ब्यावरा हाईवे पर चक्काजाम कर दिया. इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जानकारी के अनुसार कुछ लोगों के द्वारा पानी की पाईप लाईन को तोडकर खेतों में सिचाई की जा रही है जिससे कॉलोनी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. जिससे पानी की समस्या बनी है. पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाईश के बाद सख्ती से जाम खुलवाया. इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया. जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि यहां करीब 50 घरों में 500 लोग रहते हैं. दो-तीन साल पहले नल-जल योजना की पाइपलाइन बिछाई गई थी. और घरों में नल भी लगाए गए. लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है. महीने में एक बार पानी आता है, वह भी केवल 10 से 15 मिनट के लिए रहवासियों के मुताबिक कॉलोनी में न हैंडपंप है और न ही पानी का कोई अन्य स्रोत. मजबूरी में दो किलोमीटर दूर स्थित कुओं से पानी लाना पड़ता है. कई बार पैसे देने पर टैंकर मिल जाता है. लेकिन कई बार दोगुने पैसे देने के बाद भी पानी नहीं मिल पाता. घरों के सदस्य रोजाना पानी जुटाने में ही लगे रहते हैं. महिलाओं का आरोप है कि मोई गांव में बनी पानी की टंकी से अरनिया गांव में जलापूर्ति हो रही है. लेकिन कॉलोनी तक पानी नहीं पहुंच रहा. उनका कहना है कि कुछ लोगों ने कॉलोनी की पाइपलाइन तोड़ दी है और उसी से खेतों में सिंचाई की जा रही है. इससे कॉलोनी के रहवासी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं.

एक को किया गिरफ्तार-चक्काजाम की सूचना पर एसडीओपी प्रकाश शर्मा और सिटी थाना प्रभारी शिवराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पहले महिलाओं से हाईवे जाम नहीं करने की अपील की. बाद में सख्ती से प्रदर्शनकारियों को सडक़ से हटाया. पुलिस ने गांव के एक युवक को गिरफ्तार भी किया. एसडीओपी ने कहा कि पानी की समस्या होने पर प्रशासन से मदद लेनी चाहिए, हाईवे जाम करना उचित नहीं है.

Next Post

पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

Mon Nov 2 , 2026
राजगढ़। माचलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडीखेड़ा गांव में सोमवार सुबह 45 वर्षीय किसान का शव खेत में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान भगवान सिंह गुर्जर के रूप में हुई है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उनकी शर्ट पर खून के निशान […]

You May Like