तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत, एक युवती गंभीर

इंदौर:रालामंडल इलाके में शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि हादसा सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल क्षेत्र में हुआ.

नेक्सन कार तेज गति में थी और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई. कार में सवार दो युवक और एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है. उसकी पहचान अनुष्का के रूप में हुई है. थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने यह भी बताया कि मृतकों की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास की हो सकतीहै, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार युवक युवतियां संभवतः छात्र थे और किसी पार्टी से लौट रहे थे.

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी की गई है. मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान की जा रही है तथा उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है.

Next Post

पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- खतरे में मुस्लिम इमारतें

Fri Jan 9 , 2026
पाकिस्तान ने दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान पर प्रतिक्रिया दी, आरोप लगाया कि यह मुस्लिम सांस्कृतिक विरासत के खिलाफ साजिश है।  पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों में दखल देते हुए दिल्ली में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पाकिस्तान […]

You May Like