
इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए नाबालिग से मारपीट करने का मामला सामने आया है. सुखलिया निवासी 13 वर्षीय बालक की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक और उसके साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. 11 सितंबर को राजिस्टार ऑफिस के पास कान्हा यादव निवासी लव-कुश, सुखलिया, बालक के पास पहुंचा और उसके साथ मारपीट कर इंस्टाग्राम रील बनाने की बात कही. आरोप है कि कान्हा ने पहले थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की और फिर उसके साथ मारपीट का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया. बालक ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज की. इसके बाद कान्हा ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लोहे की रॉड से भी मारपीट की. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.
Next Post
मप्र में वस्त्र उद्योग को मिलेगी नई गति: CM डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की सार्थक चर्चा
Sat Sep 12 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट की। इस दौरान मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार, निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास तथा रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में […]

You May Like
-
11 months ago
सिंदूर खेला: बंगाली क्लब इंदौर में विजयादशमी उत्सव