पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

राजगढ़। माचलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडीखेड़ा गांव में सोमवार सुबह 45 वर्षीय किसान का शव खेत में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान भगवान सिंह गुर्जर के रूप में हुई है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उनकी शर्ट पर खून के निशान भी दिखे. परिजनों के मुताबिक, वह रविवार रात सिंचाई के लिए मोटर चालू करने और पाइप बांधने की बात कहकर रस्सी लेकर खेत पर गए थे. सोमवार सुबह परिजन तलाशने पहुंचे तो उनका शव पेड़ पर लटका मिला. उनके परिवार में 3 बेटियां हैं. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया गया. उसे माचलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया.

मौत के कारणों की जांच कर रही पुलिस- भगवान सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई. उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका फिलहाल पता नहीं चला है. शर्ट पर मिले खून के निशानों सहित घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. भगवान सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं.

Next Post

करंट लगने से किसान की मौत

Mon Nov 2 , 2026
कुरावर। अपने खेत में काम करने के दौरान एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई. मामला सोमवार दोपहर का है. किसान एहसान पिता रऊफ खान ग्राम मोयली थाना कुरावर अपने खेत में बोवनी और सिंचाई से संबंधित काम कर रहा था. उसी दौरान काम करते हुए वह करंट […]

You May Like