
कुरावर। अपने खेत में काम करने के दौरान एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई. मामला सोमवार दोपहर का है. किसान एहसान पिता रऊफ खान ग्राम मोयली थाना कुरावर अपने खेत में बोवनी और सिंचाई से संबंधित काम कर रहा था. उसी दौरान काम करते हुए वह करंट की चपेट में आ गया. कृषक एहसान की मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया. उक्त जानकारी थाना प्रभारी जितेन्द्र मावई ने दी.
