खड़ी बाईक में अचानक लगी आग

शहडोल। जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतमा रोड में सड़क किनारे खाड़ी एक बाइक में आज मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गयी। बाइक से आग की तेज लपटें उठने लगी। किसी तरह आसपास के दुकानदारों ने अग्नि शामक यंत्र व पानी की मदद से आग को बुझाया, लेकिन तब तक आग के कारण आधे से अधिक बाइक जल चुकी थी। जानकारी के ग्राम अंतरा का रहने वाला युवक कपड़ा खरीदने अपने बजाज पलसर एएस 160 से बुढार आया था। वह कोतमा रोड स्थित एक कपड़ा दूकान के बाहर सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ा करके दूकान में चला गया। तभी दोपहर करीब पौने 2 बजे के आसपास बाइक के पेट्रोल टंकी में अचानक आग लग गयी। इससे पहले कि वहाँ आसपास मौजूद लोगों व दुकानदारों को कुछ समझ में आता,बाइक से तेज आग की लपटें उठने लगी । जिससे वहाँ अफरा तफरी मच गयी। सड़क के दोनों और वहाँ से गुजरने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। आग की लपटों को देख तुरंत ही व्यापारियों द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की जाने लगी। कुछ व्यापारियों ने पानी डाला तो एक दुकानदार ने अपनी दूकान में लगे अग्नि शामक यंत्र को बाहर लाकर आग को बुझाया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। लेकिन तब तक पचास प्रतिशत से अधिक बाइक जल चुकी थी। लोगों का ऐसा अनुमान है कि बाइक की टंकी में फुल पेट्रोल भरा हुआ था और हीट वेव के कारण उसमे आग लग गयी।

Next Post

बॉलीवुड के कलाकार आशीष विद्यार्थी बंगाली शॉप पर पहुंचे

Tue Apr 8 , 2025
ग्वालियर। बॉलीवुड के कलाकार आशीष विद्यार्थी अचानक बंगाली शॉप पर पहुंचे। उन्होंने बेड़ई कचौरी का चटखारे लेकर लुत्फ़ उठाया एवं स्टाफ से बांग्ला भाषा मे बात की। उन्होंने यहां आधा घंटा रहकर ब्लॉगिंग की । Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like