रनेह के लिए गर्व का क्षण: जिस विद्यालय में की पढ़ाई, अब वहीं करेंगी अध्यापन

रनेह/दमोह। ग्राम रनेह के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है कि सुश्री राशि गोस्वामी पिता अनिल गोस्वामी का वर्ग-2 (संस्कृत विषय) के पद पर चयन हुआ है तथा उनकी पदस्थापना संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रनेह में हुई है।विशेष बात यह है कि जिस विद्यालय से उन्होंने अपनी शिक्षा प्राप्त की, आज उसी विद्यालय में वे शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगी। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे रनेह क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।राशि गोस्वामी की यह सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। उनके विद्यालय में शिक्षक के रूप में लौटने से विद्यार्थियों को एक प्रेरणादायक उदाहरण मिलेगा और वे भी अपने लक्ष्य के प्रति अधिक उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।ग्रामवासियों, विद्यालय परिवार तथा शुभचिंतकों ने राशि गोस्वामी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।जिस विद्यालय में सीखा, आज उसी विद्यालय में ज्ञान का दीप प्रज्वलित करने का सौभाग्य वास्तव में प्रेरणा और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण है।

Next Post

गुना के रुठियाई में एनएच-46 पर गेल के एलपीजी टैंकर में लगी भीषण आग 

Sun Jul 12 , 2026
गुना, गुना जिले के रुठियाई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गैस से भरे गेल के एक एलपीजी टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि, जिला प्रशासन, पुलिस और गेल की तकनीकी एवं अग्निशमन टीम की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा […]

You May Like