सड़क सुरक्षा: हेलमेट पहनने और नियम का पालन करने वालों को फूल भेंट कर सम्मानित किया

सीहोर। जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सराहनीय पहल की गई है। परिवहन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने वाले एवं यातायात नियमों का पालन करने वाले जिम्मेदार नागरिकों को फूल देकर सम्मानित किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना और सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करना है. जानकारी देते हुए आरटीओ रीतेश तिवारी ने बताया कि इस प्रकार के सम्मान से अन्य नागरिक भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में काफी कमी आएगी.

Next Post

डाक विभाग की गाड़ी से मिला मिलावटी मावा

Thu Oct 16 , 2025
गुना। दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य विभाग ने गुरुवार को शहर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारते हुए भारतीय डाक विभाग की पार्सल गाड़ी से पांच लाख रुपए कीमत का संदिग्ध मावा जब्त किया। इस […]

You May Like