विजयपुर में दूषित पानी पीने से लोग बीमार, पीने के पानी में मिल रहा नालियों का पानी

विजयपुर: श्योपुर के विजयपुर में दूषित पानी का मामला सामने आया है. विजयपुर नगर के स्थानीय लोगों का आरोप है कि, सप्लाई के पानी में नाली का पानी मिल रहा है. जिससे उल्टी, दस्त, टाइफाइड, लीवर और पेट से जुड़ी बीमारियां फैल रही हैं. पहले भी इसी तरह की समस्या सामने आ चुकी है. बीमार लोगों में उल्टी, दस्त और लीवर और टाइफाइड के लक्षण पाए गए हैं. विजयपुर में नालियों के गंदे पानी को सोख रही पाइपलाइन और कुएं से घरों में पहुंचने वाला दूषित पानी अब लोगों को बीमार कर रहा है.

इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है किस तरह लोगों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. विजयपुर नगर के कई हिस्सों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है. जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. घरों तक गंदा पानी पहुंचने की मुख्य वजह नालियों में बिछी लाइन एक प्रमुख कारण है. नालियों से गुजर रही पाइपलाइन लीकेज है. गंदे पानी में पाइपलाइन डूबी है. लीकेज लाइनों को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग ध्यान तक नहीं दे पा रहा है. इतना ही नहीं नगर में मौजूद एक कुएं में भी नालियों का दूषित पानी जा रहा है.

Next Post

भारत की नजरें लगातार दूसरी जीत पर

Fri Jan 16 , 2026
बुलावायो, 16 जनवरी (वार्ता) भारत अंडर19 शनिवार को यहां क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मैच में बांग्लादेश अंडर 19 से भिड़ेगा। टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत के बाद, नीली जर्सी वाले लड़के अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने के लिए फेवरेट हैं, […]

You May Like