बीस हजार की रिश्वत लेते केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग का निरीक्षक पकड़ा गया

रीवा। लोकायुक्त रीवा की टीम ने सतना में केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग प्रभाग सतना कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. बुधवार की दोपहर सतना कार्यालय में रिश्वत लेते हुए आरोपी पकड़ा गया. जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरेन्द्र कुमार शर्मा निवासी राजेन्द्र नगर गली नं. 10 सतना ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत की थी कि कैलाशराज टै्रक्टर्स फर्म का ई-बिल की पेनाल्टी न लगाने एवं छापा न डालने के एवज में कुमार सौरभ निरीक्षक निवारक शाखा केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग प्रभाग सतना द्वारा 60 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है. शिकायत के बाद लोकायुक्त एसपी द्वारा सत्यापन कराया गया तो शिकायत सही पाई गई. लोकायुक्त की टीम बुधवार की दोपहर आरोपी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए उसी के कार्यालय में धरदबोचा. कार्यवाही होते ही हडकम्प मच गया और आरोपी अपना मुंह छिपा रहा था. कार्यवाही निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में की गई. जबकि निरीक्षक उपेन्द्र दुबे सहित 12 सदस्यीय टीम मौजूद रही. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

कांग्रेसियों की क्रमिक भूख हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी, महिला नेत्रियों ने संभाला मोर्चा

Wed Dec 3 , 2025
सारनी। जल आवर्धन योजना की राशी चार हजार रुपए वसूली के विरोध मे कांग्रेसी नेताओं की हड़ताल जारी है.वहीँ दूसरी तरफ नपा प्रशासन ने नल कनेक्शन काटने के नोटिस का सिलसिला तेज कर दिया.नपा के नोटिस बंटने से क्षेत्र की आम जनता भारी आक्रोशित हैं।ब्लॉक कांग्रेस संगठन व सभी कांग्रेसी […]

You May Like