फेसबुक पर दोस्ती, लूटी अस्मत, मुंबई में धर्म परिवर्तन कराया, 5 लाख में बेचा

जबलपुर। एक युवती ने युवक पर धर्म छिपाकर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर दोस्ती करने, वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के बाद मुंबई ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और फिर 5 लाख में बेच देने का आरोप लगाया है। इस मामले में हिन्दू धर्म सेना के पदाधिकारियों के साथ पीड़िता ने आज घमापुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

घमापुर थाना प्रभारी को सौंपे गई शिकायत में कांचघर निवासी पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2022 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती अंकित नाम के एक युवक से हुई थी। बाद में उसे पता चला कि उक्त युवक का असली नाम नेक खान है। आरोप है कि आरोपी ने अपनी असली धार्मिक पहचान छिपाकर और शादी का झांसा देकर पिछले लगभग 5 वर्षों से उसका लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि जून 2026 में आरोपी नेक अली खान उसे बहला- फुसलाकर महाराष्ट्र मुंबई ले गया। वहां एक स्थानीय मौलवी की उपस्थिति में उसका डरा-धमकाकर जबरन मजहब तब्दील कराया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि नेक अली खान ने अपने पिता शौकत शान और एक अन्य महिला रुकसाना बानो के साथ मिलकर उसे मुंबई के अमरनाथ होटल में 5 लाख की मोटी रकम के बदले बेच दिया। युवती का कहना है कि होटल में उसे बंधक बनाकर रखा गया था, जहां कई दिनों तक उसे दिन-रात प्रताड़ना दी गई।

युवती ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से अपनी जान बचाकर भागने में सफल रही और 23 जून को वापस जबलपुर लौटी। डरी-सहमी पीड़िता ने इसके बाद हिन्दू धर्म सेना से संपर्क किया। आज हिन्दू धर्म सेना के नेतृत्व में पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Next Post

नॉकआउट लाइनअप तय, केन ने बनाया रिकॉर्ड

Sun Jun 28 , 2026
मेक्सिको सिटी, 28 जून (वार्ता) हैरी केन इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, शनिवार को वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज के रोमांचक आखिरी दिन क्रोएशिया, अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया ने नॉकआउट दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। कैनसस सिटी में, सासा […]

You May Like