ईशा और सनी देओल ने धर्मेंद्र के निधन की खबरों को खारिज किया

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल एवं अभिनेता पुत्र सनी देओल ने अपने पिता के निधन को लेकर चल रहीं बातों को सिरे से खारिज कर दिया है।
ईशा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि उनके पिता (धर्मेंद्र) की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने का आग्रह किया।
उन्होंने लिखा, “ऐसा लगता है कि मीडिया बहुत ज़्यादा सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता दें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।”
धर्मेंद्र के पुत्र एवं अभिनेता सनी देओल की टीम के एक बयान के अनुसार, उनके पिता (धर्मेंद्र) की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे की जानकारियां उपलब्ध होने पर साझा कर दी जायेंगी। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि अपने प्रिय कलाकार की सेहत को अफ़वाहें न फैलाएं।
सनी देओल ने लोगों से अनुरोध है कि उनके पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें।
धर्मेंद्र की पत्नी और मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसी ही जानकारी दी और कहा कि उनके परिवार की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए।

Next Post

अडानी समूह गुजरात के खावड़ा में बनायेगा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली

Tue Nov 11 , 2025
अहमदाबाद, 11 नवंबर (वार्ता) अडानी समूह ने 1126 मेगावाट बिजली क्षमता और 3530 मेगावाट आवर ऊर्जा क्षमता वाली परियोजना के साथ बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) क्षेत्र में कदम रखने की घोषणा की है। समूह ने मंगलवार को बताया कि इस परियोजना में 700 से ज़्यादा बीईएसएस कंटेनर लगाये जायेंगे, […]

You May Like