श्योपुर: शिवपुरी रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री कार्यालय में आज अचानक आग लग गई। उस समय कार्यालय बंद था। स्थानीय लोगों ने भवन से धुआं उठते देखा और तत्काल अधिकारियों को सूचना दी।
इसके बाद मौके पर विभाग का स्टाफ पहुंचा और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक लपटें कार्यालय के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा चुकी थीं। कार्यालय के एसडीओ अनिल मित्तल ने बताया कि इस आगजनी में विभाग की कई जरूरी फाइलें और अभिलेख पूरी तरह जल गए हैं। नष्ट हुए दस्तावेजों की सूची तैयार की जा रही है।
