भिंड: भिंड जिले में रात्रि में ड्रॉन उड़ने से जिलेवासी दहशत में हैं। कई लोगों का कहना है कि ड्रॉन से रात्रि में निगरानी कर चोर सूने मकाने को निशाना बनाते हैं। कई बार भिंड जिले के थानों में भी ड्रॉन उड़ने की सूचना प्राप्त हुई लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती है तो ड्रॉन दिखाई नहीं देते हैं।
इस पूरे मामले को भिंड एसपी डॉ असित यादव ने संज्ञान में लिया है। ड्रॉन सम्बन्धी जांच में पुलिस जुटी है। भिंड एसपी डॉ यादव ने लोगों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि ऐसा है तो ड्रोन उड़ाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
