छत्तीसगढ़ में पाँच नक्सलियों को किया गिरफ्तार

सुकमा, 01 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में ​सुकमा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पांच खूंखार नक्सलियों को विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया है।

जिला सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना जगरगुण्डा के थाना प्रभारी निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस बल, 74वीं और 226वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम अचकट के जंगल में घेराबंदी की।

​अभियान के दौरान टीम ने पाँच नक्सलियों को पकड़ा। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा के ग्राम दोड़हिड़मा, किसकेपारा के रहने वाले हैं और प्रतिबंधित माओवादी संगठन बेड़मा आरपीसी के मिलिशिया सदस्य हैं।

​पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने के इरादे से टिफिन बम प्लांट किया था। उनके पास से दो किलोग्राम का टिफिन बम, एक लोहे का सरिया, एक फीट कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर लगा बिजली का तार बरामद किया गया। बरामद टिफिन बम को सीआरपीएफ की बीडीएस टीम ने निष्क्रिय कर दिया।

​सभी आरोपियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 08/2025 के तहत धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चौहाण ने बताया कि सूचना मिली थी कि जगरगुंडा इलाके में नक्सली मौजूद हैं जिसे लेकर ऑपरेशन लांच किया गया था। जगरगुंडा इलाके में पांच नक्सलियों को गिरफ्तार विस्पोट्क भी बरामद किया है न्यालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

 

Next Post

ऑपरेशन हेलो: सायबर सेल ने 70 गुम मोबाइल लौटाए

Fri Aug 1 , 2025
अलीराजपुर। सायबर सेल ने ऑपरेशन हेलो के तहत 70 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे, जिनकी कीमत 8.40 लाख से अधिक है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस की तकनीकी दक्षता की सराहना की। इससे पहले भी 350 से […]

You May Like