इंदौर:तुकोगंज थाना क्षेत्र में तड़के एक युवती की एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया. परिजनों के बाहर आने पर संदिग्ध युवक मौके से भाग निकला. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. 21 वर्षीय हर्षिता बोराटे निवासी न्यू देवास रोड ने पुलिस को कि शिकायत में बताया कि सुबह करीब 4 बजे घर की खिड़की से आग की लपटें दिखीं. बाहर निकलकर देखा तो उनकी एक्टिवा नम्बर एमपी 09 डीएम 4302 धधक रही थी.
घटना स्थल पर पियूष खरे निवासी दुबे का बगीचा खड़ा दिखा, जो उन्हें देखकर भाग गया. आग लगने से स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई. पुलिस ने आरोपी पियूष खरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
