
*7 हजार दुपहिया सवार युवाओं ने लहराया तिरंगा*
*हरीश चौधरी, जीतू पटवारी एवं उमंग सिंघार ने दिखाई हरी झंडी*
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को ‘वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा ने शहर में करीब 30 किलो मीटर का रास्ता तय किया। यात्रा में मुख्य रूप से विधायक फूलसिंह बरैया, साहब सिंह गुर्जर, सुरेश राजे, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे मौजूद रहें। तिरंगा यात्रा अपरान्ह एम.एल.बी कॉलेज मैदान से शुरू हुई। यात्रा अचलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग ,इंदरगंज चौराहा , पुराना हाईकोर्ट मार्ग, लोहिया बाजार ,नया बाजार चौराहा, दाल बाजार, से इंदरगंज से हॉस्पिटल रोड , राजपाएगा रोड, नाका चंद्रबदनी, चेतकपुरी चौराहा, एजी ऑफिस पुल , राजमाता चैराहा, तानसेन होटल मार्ग, आकाशवाणी चौराहा, ठाठीपुर चौराहा, नदी पार टाल, बारादरी चैराहा से मुरार थाना, 7 नंबर चौराहा, सूर्य मंदिर, पिंटो पार्क, दीनदयाल नगर, सिंधिया चौराहा, पटरी रोड होते हुए गोला का मंदिर चौराहा से श्याम वाटिका,हजीरा से स्टैट बैंक चौराहा, मोती महल से नदी गेट ओर जयेंद्रगंज से एमएलबी कॉलेज पर पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ । तिरंगा यात्रा में भारत माता, शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, वीरांगना लक्ष्मीबाई समेत चंद्रशेखर आजाद, डॉ अंबेडकर एवं श्रीमती इंद्रा गांधी की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं।
