चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस 09 नवंबर से दिल्ली के लिए दोबारा शुरू करेगी उड़ान

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (वार्ता) चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस आगामी नौ नवंबर से दिल्ली और शंघाई के बीच दोबारा उड़ान शुरू करेगी।
एयरलाइंस ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध होगी। दिल्ली से शंघाई की उड़ान शाम 7:55 बजे और शंघाई से वापसी की उड़ान स्थानीय समय के अनुसार अगले दिन सुबह 4:10 बजे रवाना होगी।
दोनों देशों के बीच पांच साल से भी ज्यादा समय के बाद कोई सीधी उड़ान शुरू हो रही है। ईस्टर्न एयरलाइंस दोबारा भारत के लिए उड़ान शुरू करने वाली पहली चीनी एयलाइंस है। भारतीय विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने 26 अक्टूबर से कोलकाता से चीन के ग्वांग्झू के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।
कोविड-19 महामारी से पहले दोनों देशों के बीच 500 से अधिक उड़ानों का परिचालन किया जा रहा था, लेकिन साल 2020 में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उड़ानों पर रोक लगा दी गयी थी।
इस बीच, टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के सूत्रों का कहना है कि एयरलाइंस अगले महीने से चीन के लिए उड़ानों की घोषणा कर सकती है।
चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस शंघाई-दिल्ली मार्ग पर एयरबस ए330-200 विमान का संचालन करेगी जो इन-फ्लाइट वाई-फाई से लैस होगा।

Next Post

कुछ कैच छूटने से मुश्किलें बढ़ीं : गिल

Thu Oct 23 , 2025
एडिलेड 23 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया से दूसरा वनडे गुरूवार को दो विकेट से हारने के बाद कहा कि मुझे लगता है हमारे पास बस पर्याप्त रन थे। जब आप कुछ कैच छोड़ देते हैं तो उस स्कोर का बचाव करना कभी आसान नहीं होता। भारत […]

You May Like