इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के माचला गांव में दोपहर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय सनोरिया पिता ब्रजलाल के रूप में हुई है. संजय खेतों में मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था. घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी.
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. एमवाय अस्पताल में मौजूद परिजनों और परिचितों ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद नहीं था, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
