
जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत लूटता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। पुलिस के मुताबिक दिनारी खमरिया निवासी 19 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह 17 साल की थी तब उसकी दोस्ती गांव में रहने वाले शुभम पटेल पिता सुरेश पटेल 21 वर्षीय से हो गई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। 19 सितम्बर 23 को शुभम ने उसे घर के पास बुलाया और खेत मेें ले गया जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया और उसे धमकाते हुए मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ पॉस्को एक्ट, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
