यूरोपीय संघ के साथ समझौता भारत के निर्यात और अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम: सीएम डॉ यादव

भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने आज एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत और भारत के बाजार सहित देश के हर वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार निर्यात इकाइयों के हितों की लगातार रक्षा कर रही है। वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण और अस्थिर माहौल के बावजूद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। आयात में कमी और निर्यात में वृद्धि के चलते देश समृद्धि की राह पर अग्रसर है और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूरोपीय संघ के साथ कराया गया समझौता अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी बताया जा रहा है। इस समझौते से देश के सभी राज्यों की निर्यात संभावनाओं को नया बल मिला है और उद्योग जगत को मजबूत आधार प्राप्त हुआ है।

देश की लगभग डेढ़ अरब की आबादी और यूरोपीय संघ के साथ बढ़ते आर्थिक सहयोग के चलते भविष्य में भारत वैश्विक स्तर पर एक बड़ी आर्थिक ताकत के रूप में उभरेगा। इससे दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार तथा यूरोपीय संघ के सभी राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों को बधाई दी गई है। यह समझौता भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।

Next Post

सनकी कातिल को जुर्म का कोई पछतावा नहीं

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंजनी नगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को अपनी करतूत पर जरा भी पछतावा नहीं है. एकतरफा प्यार में सनकी बने आरोपी वेदांत सोलंकी ने घर में घुसकर युवती के भाई विधान की हत्या कर दी थी, जबकि बीच-बचाव में आई मां अनिता को भी […]

You May Like