
भोपाल। लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों आलोक नागर और राजेश भट्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने नव नियुक्त आयुक्तों को उनके दायित्वों का निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री ने भी आयुक्तों से अपेक्षा जताई कि वे सूचना के अधिकार कानून के तहत आमजन को समयबद्ध और प्रभावी जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
