श्योपुर: श्योपुर में तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने से जमीन रजिस्ट्री, आय और जाति प्रमाण पत्र सहित सभी राजस्व काम ठप हो गए हैं। कलेक्ट्रेट और तहसील ऑफिसों से लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है।
श्योपुर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हैं। इस हड़ताल के कारण जमीन की रजिस्ट्री, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व संबंधित कार्य पूरी तरह से रुक गए हैं। हालांकि जिला प्रशासन किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलने से अभी भी इंकार कर रहा है।
