19 करोड़ खर्च कर लगे ट्रैफिक सिग्नल पड़े है बंद

भोपाल। राजधानी भोपाल के बिट्टन मार्केट इलाके में ट्रैफिक सिग्नल खराब पड़े होने और यातायात पुलिस की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमे इसी चौराहे पर हबीबगंज थाना मौजूद है, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। दरअसल बिट्टन मार्केट चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल पिछले कई दिनों से खराब पड़े हैं। इसके अलावा चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मी के ना होने का अन्य वाहन चालाक फायदा उठा कर अपनी मन मानी करते दिख रहे है, जिससे ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. साल 2023 में स्मार्ट सिटी द्वारा 19 करोड़ रूपये की लागत से पुरे शहर के अलग-अलग चौराहों में 69 ट्रैफिक सिग्नल लगाए थे, जिसमे अभी सिर्फ 46 ही काम कर रहे है बाकी के 35 यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की बजाय लोगों की परेशानी का कारण बन रहे है.

स्मार्ट सिटी कंपनी ने टेक्नोसिस कम्पनी को सभी 69 सिग्नल को इंटीग्रेटेड करने को कहा था, जिसमे से 35 सिग्नल आटोमेटिक और 34 सिग्नल को नॉन एटीएस किया गया था और कम्पनी द्वारा इस बात का दावा भी किया गया था. यातायात पुलिस द्वारा दो साल पहले जब सिग्नल लग रहे थे, तभी कुल 28 तिराहे और चौराहे के सिग्नल को ब्लिकिंग मोड पर कराया गया था. जिससे सिग्नल की टाइमिंग के कारण ट्रैफिक में अनुकूलता बनी रहे. पर अब इनकी संख्या 28 से घट कर सिर्फ 8 रह गई है और उनमे भी कई ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं.

इन इलाकों के ट्रैफिक लाइट्स पड़ी है बंद

बिट्टन, त्रिलंगा तिराहा, करोंद चौराहा, किलोल पार्क तिराहा, अहमदाबाद पैलेस तिराहा, हलालपुर तिराहा, नेहरू नगर चौराहा, काली मंदिर तिराहा तलैया हैं।

ट्रैफिक लाइट्स को सुधारने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसमे कई लाइट्स मेट्रो और अन्य निर्माण कार्यों के चलते बंद है, इसके अतिरिक्त सभी को सही करने के लिए सम्बंधित एजेंसी को सूचित किया जा चुका है जल्द ही सभी लाइट शुरू की जाएंगी

– संजय सिंह,यातायात डीसीपी

Next Post

सौरभ की नियुक्ति गलत मैंने कोई अनुशंसा नहीं की

Tue Mar 18 , 2025
भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व करोड़पति कांस्टेबल सौरभ शर्मा की अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के सवाल पर परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पूर्व परिवहन मंत्री को क्लीनचिट दे दी है. दरअसल सौरभ शर्मा मामले पर कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सौरभ […]

You May Like