चार मेडिकल स्टोर्स पर छापामार जांच, अवमानक दवाइयां जब्त

जबलपुर:जिला दंडाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक प्रवीण पटेल ने शुक्रवार को शहर के चार प्रमुख मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उखरी रोड स्थित बोहरा मेडिकेयर एवं मां मेडिकल हॉल तथा एसबीआई कॉलोनी स्थित हरि ओम मेडिकल स्टोर्स और मां शारदा मेडिकल पर की गई।

निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट की उपस्थिति, क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, प्रतिबंधित दवाओं का संग्रह तथा भंडारण की स्थिति की जांच की गई। जांच के दौरान कोल्ड्रिफ, रिलिफ और रेस्पिफ्रेश जैसी दवाइयों को अवमानक की श्रेणी में पाया गया, जिनकी गुणवत्ता पर संदेह जताया गया है। इनके नमूने आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं।

इसके अतिरिक्त क्लोरफेनिरामिन मेलिएट एवं फिनायलेफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड वाले कफ सिरप के संबंध में निर्देश जारी किए गए कि इन्हें 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को देने से पहले स्पष्ट चेतावनी अंकित होनी चाहिए। जिन उत्पादों पर यह चेतावनी अंकित नहीं थी, उन्हें स्टॉक से पृथक कर वापस करने का आदेश दिया गया। औषधि निरीक्षक ने सभी दुकानदारों को यह भी सख्त निर्देश दिए कि बिना चिकित्सकीय पर्ची (प्रेस्क्रिप्शन) के किसी भी प्रकार का कफ सिरप न बेचा जाए।

Next Post

अवैध खनिज परिवहन पर 9.28 लाख का जुर्माना

Sat Oct 18 , 2025
जबलपुर: पिछले एक माह में अवैध खनिज परिवहन के 9 मामलों में भी जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने इन मामलों में कुल 9, 28, 150 का जुर्माना विभिन्न वाहन मालिकों और चालकों पर लगाया है। इन पर लगाया जुर्माना सुरेन्द्र चौधरी (माढ़ोताल) हाईवा से […]

You May Like