पटना, 11 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में प्रोफेसर विवेकानंद तिवारी की लिखित पुस्तक ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्वदेशी आर्थिक चिंतन’ का लोकार्पण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और जीवनशैली के प्रतीक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। देश की एकता और अखंडता उनकी राजनीति की पहली प्राथमिकता थी। उन्होंने भारतीय राजनीति को ईमानदारी, शुचिता और नैतिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
