ब्यावरा। विश्व विकलांग दिवस पर ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया.
ब्लॉक स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में चंचल कन्या उमावि ब्यावरा प्रथम, कीर्ति मावि आलमपुरा द्वितीय एवं रंगोली प्रतियोगिता में रीना प्रा वि तुलसीपुरा प्रथम , नितया कन्या उमावि ब्यावरा द्वितीय ,बिंदिया प्रा वि परसूलिया तृतीय रही. चेयर रेस में कुणाल मा वि जगात चौक ब्यावरा प्रथम, कुसुम प्रावि मालियाहेडी द्वितीय,भुवनेश्वरी कन्या उमावि ब्यावरा तृतीय रहे. नींबू रेस में नित्या कन्या उमावि ब्यावरा प्रथम, गिरिराज मावि आलमपुरा द्वितीय और शगुफ्ता कन्या शाला ब्यावरा तृतीय स्थान पर रहे. नृत्य में ऋ षिका प्रा वि तुलसीपुरा प्रथम अल्पेश परसूलिया द्वितीय रहे. मेहंदी में मुस्कान मावि बांसखो प्रथम और कु राशि द्वितीय रहे. प्रतियोगिता में प्रथम को बेग,द्वितीय को वाटर बाटल एवं तृतीय को लंच बॉक्स दिए. चयनित बच्चे जिला स्तर पर 6 दिसंबर को आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कार्यक्रम में प्रभारी बीईओ के एल जाटव, बीआरसी जी के दुबे ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर श्रीमती सीमा गुप्ता, मनोज गौतम, नीलम यादव, ब्रजमोहन दांगी, सेवानिवृत शिक्षिका अनीता सोनी, श्रीमती ज्योति शर्मा,श्रीमतीकृष्णा शिवहरे,श्रीमती ऊषा शिवहरे एवं अन्य शिक्षकगण, बच्चे, परिजन उपस्थित रहे.
