लाल किला विस्फोट में मारे गये लोगों के लिए भूटान नरेश ने की प्रार्थना

थिंपू (भूटान) 11 नवंबर (वार्ता) भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने दिल्ली के लाल किला विस्फोट पर दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और विस्फोट में मारे गये लोगों के लिए एक कार्यक्रम में प्रार्थना की।
भूटान नरेश ने विस्फोट में मारे गये लोगों के लिए मंगलवार को यहां चंगलीमीथांग स्टेडियम में आयोजित समारोह में हजारों भूटानवासियों के साथ प्रार्थना की। यहां दो दिवसीय यात्रा पर आए प्रधानमंत्री मोदी भी इस प्रार्थना में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा,” भूटान के लिए प्रस्थान, जहां मैं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भूटान चतुर्थ नरेश का 70वां जन्मदिन मना रहा है। मैं भूटान नरेश, महामहिम चतुर्थ नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ वार्ता करूंगा। हमारी ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा देते हुए, पुनात्सांगछू-दो जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा भरेगी।”
इस महोत्सव में भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

Next Post

89 वर्ष की हुयी माला सिन्हा

Tue Nov 11 , 2025
मुंबई, 11 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री माला सिन्हा आज 89 वर्ष की हो गयी। माला सिन्हा का जन्म 11 नवम्बर 1936 को हुआ था और वह अभिनेत्री नर्गिस से प्रभावित थीं और बचपन से ही उन्हीं की तरह अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखा करती थीं। उनका बचपन का […]

You May Like