
ग्वालियर, शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज वार्ड क्रमांक 51 सिकंदर कंपू सुनील सिंह भदौरिया के द्वारा नाली में गोबर बहाने पर 1000 रूपये, वार्ड क्रमांक 41 ब्रज भोग मिष्ठान भंडार के संचालक श्री सुनील जैन द्वारा सड़क पर गंदगी करने पर 1000 रूपये एवं वार्ड क्रमांक 38 में गंदगी फैलाने पर ठेले वालों पर 500 रूपये का जुर्माना किया गया। जुर्माना कार्रवाई के दौरान श्री सोनू दादोरिया, भीकाराम, करण टक, मनोज भारती, नंदेश कुमार, प्रदीप राज चौहान, धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया आदि उपस्थित रहे।
